मेट्रो स्टेशन का रास्ता बताने के बहाने 52 वर्षीय महिला को दूर ले गया मजदूर, और फिर करना लगा ये गंदा काम
मेट्रो स्टेशन का रास्ता बताने के बहाने 52 वर्षीय महिला को दूर ले गया मजदूर, और फिर करना लगा ये गंदा काम
Share:

कोच्चि: केरल के कोच्चि से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहाँ 52 वर्षीय महिला से बलात्कार किया गया। यही नहीं, उसके साथ मारपीट भी की गई, जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला अलपुज्झा क्षेत्र का है। पुलिस ने 32 साल के असम निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त खबर के अनुसार, 4 दिन पहले एक महिला ने वहां काम कर रहे मजदूर से नजदीकी मेट्रो स्टेशन के बारे में पूछा।

मजदूर फिरदौस ने कहा कि वो उसे मेट्रो स्टेशन जाने का रास्ता बता देगा। फिर वो उसके साथ कुछ दूर आगे गया ही था कि ब्रिज के पास अवसर पाते ही उसने महिला के साथ बलात्कार कर दिया। फिर उसके साथ मारपीट भी की। महिला इस वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे चोटिल हालत में देखकर कुछ लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। तत्पश्चात, महिला ने आपबीती सुनाई। पुलिस को इसकी खबर दी गई। पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची एवं महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। महिला ने बताया कि मजदूर केरल का निवासी नहीं लग रहा था। मगर वो बहुत अच्छी मलयालम भाषा बोल रहा था। उसने सुनसान जगह पर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने महिला द्वारा दी खबर के आधार पर मजदूर की तलाश आरम्भ की।

वही मजदूर उन्हें फिर कोच्चि में ही मिल गया। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। अपराधी ने बताया कि उसका नाम फिरदौस है तथा वह असम का रहने वाला है। मगर कई वर्षों से वह काम के सिलसिले में केरल में रह रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, महिला का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है।

UP में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत

60 वर्षीय मकान मालकिन के साथ युवक ने बनाए शारीरिक संबंध, फिर कही और कर ली शादी और जो हुआ...

चुनाव हारने के बाद भी आखिर क्यों कांग्रेस ने जीतू पटवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -