चुनाव हारने के बाद भी आखिर क्यों कांग्रेस ने जीतू पटवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष?
चुनाव हारने के बाद भी आखिर क्यों कांग्रेस ने जीतू पटवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने कमल नाथ (Kamal nath) की जगह जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव में पराजय के पश्चात् कांग्रेस ने ये फैसला तब लिया है, जब बीजेपी के मुख्यमंत्री के साथ ही उपमुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी की तरह कांग्रेस ने जातीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। कमल नाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार को 50 वर्षीय जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जीतू पटवारी ने राजनीति के अनुभवी कमल नाथ की जगह ली है। इसी के साथ पूर्व राज्य मंत्री 48 वर्षीय उमंग सिंघार (Umang Singhar) को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना है। वहीं 38 वर्षीय हेमंत कटारे (Hemant Katare) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उमंग सिंघार आदिवासी समाज से जुड़े हैं, वहीं हेमंत ब्राह्मण समाज से हैं। प्रदेश की आबादी में OBC की भागेदारी 51 प्रतिशत है। वर्ष 2003 के पश्चात् से सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) के इस क्षेत्र से चार मुख्यमंत्री हुए हैं। इनमें उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव सम्मिलित हैं। मोहन यादव ने 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया। इसी के साथ ब्राह्मण समाज से नेता राजेंद्र शुक्ला तथा दलित समाज से जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया है। इन नेताओं के शपथ लेने के कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस ने प्रदेश में ये फेरबदल किया है।

'संविधान में डिप्टी सीएम जैसा कोई पद नहीं...', राजस्थान के दोनों उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ दायर हुई PIL

MP में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज, PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

चाचा ने मां के साथ कर दी ऐसी हरकत कि 11 वर्षीय बेटे ने कर ली खुदखुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -