राहुल आयेंगे तब बनेंगे सिद्धू कांग्रेसी
राहुल आयेंगे तब बनेंगे सिद्धू कांग्रेसी
Share:

नई दिल्ली :  बीजेपी के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो रहे है, इस बात की पुख्ता जानकारी लेकिन उनके द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही राहुल विदेश यात्रा  से लौटेंगे, सिद्धू कांग्रेसी हो जायेंगे। इसके साथ ही सिद्धू के अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ने के भी संकेत मिले है।

गौरतलब है कि बीजेपी का दामन छोड़ने वाले सिद्धू ने अपनी नई पार्टी तो बना ली थी, बावजूद इसके उनके कभी आम आदमी पार्टी तो कभी कांग्रेस में शामिल होने की भी बात चल रही थी। आखिरकार सिद्धू के कांग्रेस में जाने का मामला साफ हो गया है।

बताया गया है कि राहुल गांधी 10 जनवरी को आयेंगे और इसके बाद ही सिद्धू को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई जायेगी। मालूम हो कि कांग्रेस ने सिद्धू को आॅफर दिया था वहीं उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। बताया गया है कि कांग्रेस ने उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने के लिये कहा है तथा उन्होंने अमृतसर ईस्ट सीट की मांग रखी है।

इस सीट से अभी सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस से विधायक है, उन्होंने बीते वर्ष नवंबर के दौरान कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की भी बैठक 10 जनवरी को ही है।

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, कांग्रेस में शामिल होंगे सिद्धू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -