विश्व बैंक के अध्यक्ष ने इस राजनेता को कहा था भारत का रॉकफेलर
विश्व बैंक के अध्यक्ष ने इस राजनेता को कहा था भारत का रॉकफेलर
Share:

भारतीय राजनीति में कई बड़े राजनेताओं का नाम शुमार है जिन्होने भारत में एक सफल राजनीति करके अपना नाम बनाया है। देश में स्वतंत्रता के बाद से राजनेता सक्रिय हुए थे और इनमें भेरोंसिंह शेखावत का नाम शामिल है। भैरोंसिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर 1923 में राजस्थान के सीकर में हुआ था वे भारत के उपराष्ट्रपति थे। भैरोसिंह शेखावत एक सम्मानित भारतीय राजनेता और देश के उप-राष्ट्रपति थे। वह एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने 1952 से राजस्थान के सभी चुनावों में जीत दर्ज की थी। भारतीय राजनीति में वह दक्ष और परिपक्व नेता के रूप में जाने जाते थे। भैरोंसिंह शेखावत का निधन 15 मई 2010 को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुआ था वे कैंसर से पीड़ित थे। 

बिल गेट्स फाउंडेशन ने बनाया अनोखा कॉन्डम, ये है खासियत

 

भैरोंसिंह शेखावत की राजनीति से भारत में बहुत से लोग प्रभावित हुए थे और विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट मैकनामरा ने शेखावत को भारत का रॉकफेलर कहा था। उन्हें पुलिस और अफसरशाही व्यवस्था पर कुशल प्रशासन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भैरों सिंह शेखावत को राजस्थान में औद्योगिक और आर्थिक विकास के पिता के तौर पर भी जाना जाता है। राज्यसभा में उन्हें अतुलनीय प्रशासन और काम-काज के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं से सराहना मिली। भैरों सिंह शेखावत को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत के सबसे ऊँचे नेता के तौर पर संबोधित किया था।

अफगानिस्तान में मतदान के दौरान आतंकी हमले, 19 की मौत, सैकड़ों घायल

भैरोंसिंह शेखावत ने 1952 में राजनीति में प्रवेश किया और 1952 से 1972 तक वे राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे। 1967 के चुनाव में भारतीय जनसंघ और सहयोगी स्वतंत्र पार्टी बहुमत के नजदीक तो आई लेकिन सरकार नहीं बना सकी। 1974 से 1977 तक उन्होंने राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। 1977 से 2002 तक वे राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे। 1977 में 200 में से 151 सीटों पर कब्जा करके उनकी पार्टी ने चुनाव में जीत दर्ज की और वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। 1980 में भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी के विघटन के बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और 1990 तक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे। 

चीन हांगकांग के बीच बना दुनिया का सबसे लम्बा ब्रिज जल्द होगा शुरू

नेपाल में नदी में गिरी बस, एक भारतीय समेत 6 की मौत

ट्रम्प का आरोप - ओबामा ने चुआवों में रूस की दखलंदाजी को लेकर कुछ नहीं किया


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -