एकतरफा प्यार की आग में जले 7 लोग, बदला लेने के लिए जलाई थी लड़की की स्कूटी
एकतरफा प्यार की आग में जले 7 लोग, बदला लेने के लिए जलाई थी लड़की की स्कूटी
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की स्वर्ण बाग कॉलोनी की मल्टी में लगी आग के मुख्य अपराधी संजय उर्फ शुभम दीक्षित को पुलिस ने शनिवार रात लोहा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में उसके हाथ-पैर भी टूट गए। तत्पश्चात, पुलिस उसे चोटिल स्थिति में देर रात MY हॉस्पिटल लेकर पहुंची। अपराधी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। शख्स ने शुक्रवार देर रात एकतरफा प्यार के चलते मल्टी में रहने वाली लड़की की स्कूटी में आग लगाई थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई। ये खुलासा मकान के समीप लगे CCTV फुटेज से हुआ। फुटेज में अपराधी वाहन में आग लगाता नजर आया। लड़की से उसकी कहासुनी हुई थी। तत्पश्चात, अपराधी ने उसी लड़की के दोपहिया वाहन में आग लगाने का षड्यंत्र रचा। यही आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि आग लगाने वाले अपराधी का नाम संजय उर्फ शुभम दीक्षित है, जो कि झांसी का रहने वाला है। अपराधी वर्ष भर पहले ही इंदौर आया था तथा 6 महीने पहले तक इसी बिल्डिंग में किराएदार के रूप में रहा था। पुलिस के अनुसार, यह मामला एकतरफा प्रेम संबंध का है। अपराधी इसी बिल्डिंग में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है। लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। किन्तु वो उसी से शादी करना चाहता था। इसी बात लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। लड़की से भी पूछताछ की गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस के अनुसार, अपराधी और लड़की के बीच 10 हजार रुपए समेत अन्य मामलों में विवाद भी हुआ था। तत्पश्चात, संजय ने 6 महीने पहले घर छोड़ दिया था। उसने इंदौर में कई स्थानों पर नौकरी की है। पुलिस के अनुसार, संजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उससे पूछताछ में और भी खुलासे होंगे। CCTV फुटेज में शुक्रवार रात 2.54 बजे सफेद शर्ट पहने एक शख्स आता नजर आया, जिसने पार्किंग में खड़े एक वाहन से पेट्रोल निकाला तथा वहीं आग लगा दी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है, किन्तु अपराध शाखा तथा अन्य टीम को अपराधी को पकड़ने के लिए लगा दिया गया है। आग लगाने के बाद यह लड़का फुटेज में जाता हुआ भी नजर आया। कुछ देर पश्चात् लड़का फिर से इसी इमारत में आता है। वह इमारत में लगे CCTV कैमरे तथा बिजली के मीटर के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह यहां से फिर से रवाना हो जाता है। हालांकि स्वर्ण बाग की जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके CCTV पूर्ण रूप से जल गए हैं। पुलिस ने इस क्षेत्र से 3 घरों के CCTV फुटेज व DVR जब्त किए हैं। बता दे कि इंदौर में शुक्रवार देर रात दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इस अग्निकांड में 7 व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं तथा 5 पुरुष है। कुछ जिंदा जले तथा कुछ का दम घुट गया। यह बिल्डिंग घनी आबादी के बीच है। लोगों का कहना है कि पार्किंग में भी आग थी।

तजिंदर सिंह बग्गा को बड़ी राहत, 10 मई तक गिरफ्तारी पर रोक

ज्ञानवापी मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल, जानें क्या है इस विवाद की जड़

सेंट्रल ने अमेरिका को अतिरिक्त 2,051 मीट्रिक टन कच्ची चीनी निर्यात करने की अनुमति दी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -