देशभर में कोरोना समर्थित 601 अस्पताल, एक लाख से अधिक आइसोलेशन बेड - स्वास्थ्य मंत्रालय
देशभर में कोरोना समर्थित 601 अस्पताल, एक लाख से अधिक आइसोलेशन बेड - स्वास्थ्य मंत्रालय
Share:

नई दिल्ली: देश और दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया में अब तक 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 1 लाख के पार पहुँच गया है। अकेले अमेरिका में ही कोरोना वायरस के 5 लाख से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई है। भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद में तेजी से वृद्धि हो रही है। देशभर में कुल मरीजों की तादाद 8356 हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग कर रही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की डेली अपडेट में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि रविवार तक 8356 केस पूरे देश में पाए गए हैं, शनिवार से आज तक 909 नए मामले दर्ज किए गए हैं, अभी तक 273 लोगों की मौत हुई हैं। कुल 716 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कोरोना से बचने के लिए भारत ने तेजी से तैयारी की है। देश में 601 कोरोना समर्पित अस्पताल और 1 लाख से ज्यादा आइसोलेशन बेड और 11,500 ICU बेड हैं।

लव अग्रवाल ने आगे कहा कि, 29 मार्च तक हमारे पास 979 पॉजिटिव केस थे अब यह बढ़कर कुल 8356 हो गए हैं। इनमें से 20 फीसद मामलों को ICU सपोर्ट की जरुरत है। वहीं, दूसरी तरफ 1671 रोगियों को ऑक्सीजन सहायता और महत्वपूर्ण देखभाल इलाज की जरुरत है। यह आंकड़ा इसलिए आवश्यक है ताकि पता चल सके कि सरकार तैयार होने में चीजों की योजना बना रही है।

लॉक डाउन में आईटी सेक्टर के लिए बुरी खबर, नैसकॉम के पूर्व प्रमुख ने की बड़ी भविष्यवाणी

खुशखबरी : कमजोर पड़ सकता है 'कोरोना वायरस', इस इलाज में मिले चमत्कारी परिणाम

तमिलनाडु : राज्य में कोरोना से एक और मौत, कुल इतने लोगों ने गवाई जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -