देश में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, अब तक 54 हज़ार लोग हुए स्वस्थ
देश में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना के मरीज, अब तक 54 हज़ार लोग हुए स्वस्थ
Share:

नई दिल्ली: भारत में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 6,767 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे कुल संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1,31,868 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 3,867 हो गई है।

मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना के सक्रिय मामलों की तादाद बढ़कर 73,560 हो गई है। जबकि 54,440 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इस तरह अब तक तक़रीबन 41.28 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी के कन्फर्म मामलों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं। शनिवार सुबह से अब तक दर्ज की गई 147 मौतों में से महाराष्ट्र में 60, गुजरात में 27, दिल्ली में 23, मध्यप्रदेश में नौ, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में 5, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में 4, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 3, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, उत्तराखंड और झारखंड में हुईं एक-एक मौतें शामिल हैं।

देश भर में हुईं 3,867 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,577 मौते हुई हैं। इसके साथ ही गुजरात में 829, मध्यप्रदेश में 281, पश्चिम बंगाल में 269 और दिल्ली में 231 लोगों की जान गई है। राजस्थान में 160, उत्तर प्रदेश में 155, तमिलनाडु में 103 और आंध्र प्रदेश में 56 लोगों की मौत हुई हैं।

लंदन से फंसे यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंची विशेष फ्लाइट

आखिर क्यों गैस त्रासदी पीड़ितों से मिलना चाहते है चंद्रबाबू नायडू ?

इस दिन से इंफाल एयरपोर्ट पर प्रारंभ होगी उड़ाने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -