किराना लेने गई नाबालिग लड़की के साथ 5 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, पाँचों गिरफ्तार
किराना लेने गई नाबालिग लड़की के साथ 5 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, पाँचों गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मामला भगतपुर थानाक्षेत्र का है। रिपोर्ट के अनुसार, 23 दिसंबर को पुलिस को शिकायत मिली थी कि नाबालिग लड़की से 5 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

हालांकि, नाबालिग लड़की की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकेगी। लड़की के मामा ने पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम उनकी 14 साल की नाबालिग भांजी गांव में ही पड़ोस की किराना दुकान पर सामान लेने के लिए गई हुई थी। वह बहुत समय बाद भी वापस नहीं आई। इसके बाद किशोरी के मामा और परिजन उसकी खोजबीन में लग गए थे। मामा अपनी कार से पास के ही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर उसको ढूंढते हुए पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पांच युवक उन्हें देखकर भाग रहे हैं। मामा ने इधर-उधर देखा, तो वहीं कुछ दूरी पर भांजी मौके पर मिल गई थी। भांजी ने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने में सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज करवाया गया।

पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकरी दी है कि शिकायत के आधार पर मामला  दर्ज करने के बाद रविवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की का मेडिकल अभी पूरा नहीं हुआ है। पैथोलॉजिकल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है, तभी बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी।

खेत में मिला आपत्तिजनक हालत में महिला का शव

बच्ची की कस्टडी न मिलने पर महिला ने उठाया ऐसा कदम

युवक की मौत पर मच गया बवाल...लोगों ने बताया जमीनी विवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -