कब्र से चोरी हुए 5 शव, मचा हड़कंप
कब्र से चोरी हुए 5 शव, मचा हड़कंप
Share:

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में श्मशान घाट से 5 शवों के चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामला कसबा थाना इलाके के नौलखा श्मशान स्थल का है जहां कब्र में दफनाए गए 5 लाशों की चोरी हो गई। इससे पहले वर्ष 2014 में भी इसी श्मशान घाट से 7 शवों की चोरी की गई थी। अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। नौलखा मौजूद श्मशान घाट में वैसे लोग शवों को दफ्न करते हैं जिनके पास सामान्य रूप से अंतिम संस्कार के लिए रूपये नहीं होते हैं।

वही इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब स्थानीय ग्रामीण मवेशी चराने श्मशान घाट गए हुए थे। उन्होंने देखा कि 5 कब्र की मिट्टी निकली हुई थी तथा शव गायब थे। स्थानीय ग्रामीण और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा  (पिछड़ा प्रकोष्ठ) के जिला उपाध्यक्ष राम कुमार महतो ने कहा कि इस श्मशान घाट में महादलित समुदाय के व्यक्तियों के शवों को दफनाया जाता है।

श्मशान घाट से एक साथ 5 शवों की चोरी होने से स्थानीय लोगों में बहुत आक्रोश है। घरों में चोरी होने के साथ अब शवों की चोरी से लोग हैरान हैं। स्थानीय व्यक्तियों की मानें तो निर्धनता के चलते लोग रूपये के अभाव में शव को जलाने की जगह दफना देते हैं। लोगों ने श्मशान घाटों के घेराबंदी की भी मांग की है। बात भी सामने आ रही है कि तांत्रिक क्रिया के लिये भी लोग मुर्दे की चोरी कर रहे हैं। आशंका ये भी व्यक्त की जा रही है कि शवों की तस्करी कर उसे मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है।

12 वर्षीय बच्ची को मंदिर ले जाकर जबरन भरी मांग, जानिए पूरा मामला

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ? जानें IMD का पूर्वानुमान

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 42 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार हुए 5 तस्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -