ठिठुरा उत्तर भारत, 42 ट्रेनें हुई लेट
ठिठुरा उत्तर भारत, 42 ट्रेनें हुई लेट
Share:

नई दिल्ली। देशभर में सर्दियों का असर अधिक महसूस हो रहा है। दरअसल उत्तरभारत और दिल्ली में मौसम का मिजाज कुछ अधिक ठंडा अनुभव हो रहा है। इतना ही नहीं स्थिति यह है कि सड़कों पर विजिबिलिटी कम नज़र आ रही है। तो दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालात ये हैं कि कोहरे के चलते 42 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम में ठंड का असर होने के कारण कोहरा अधिक हो रहा है और ऐसे में वाहन चालकों को देखने के लिए अपने वाहनों की हैडलाईट जलाना पड़ रही है।

कोहरे और सर्द मौसम का असर विमान सेवाओं पर नहीं हो रहा है। मगर कुछ ट्रेनें जरूर देरी से चल रही हैं। हालात ये हें कि 4 ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। तो दूसरी ओर विमान सेवाओं पर भी इसका असर नज़र नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि दिल्ली से लेह, कुल्लू व लखनऊ के विमान समय से देरी से चल रहे हैं।

हालात ये हैं कि उत्तर भारत के विभिन्न भागों में सर्दी का असर साफतौर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। ऐसे ही हालात पंजाब में भी देखने को मिल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पटियाला व चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। माना जा रहा है कि ठंड का असर अभी और बढ़ सकता है।

ठंण्ड के मौसम में यह जगह है घुमने के लिए मजेदार

हर मौसम में इस्तेमाल करना चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -