कोरोना वैक्सीन लेते ही एक के बाद एक बेहोश हुई 4 छात्राएं, मच गया हड़कंप
कोरोना वैक्सीन लेते ही एक के बाद एक बेहोश हुई 4 छात्राएं, मच गया हड़कंप
Share:

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन लेने के पश्चात् चार लड़कियां एक के बाद एक बेहोश हो गईं। चारों लड़कियों की आयु 12 से 14 वर्ष के बीच है। ये खेरवासानी माध्यमिक विद्यालय की विद्यार्थी हैं। सभी को नई वैक्सीन कोर्बेवैक्स लगाई गई थी, विद्यार्थियों के अतिरिक्त दो अन्य बच्चों को खुजली की शिकायत हुई और बाद में 6 अन्य बच्चों को भी चक्कर आया।

कहा जा रहा है कि बेहोश होने के बाद इन लड़कियों का प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें मैहर के सिविल हॉस्पिटल रेफर किया गया। इस बीच जिलाधिकारी, CMHO तथा जिला टीकाकरण अफसर भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद दो बच्चों को खुजली की शिकायत हुई तथा 6 और बच्चों को चक्कर आया। इन सभी को भी सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

वही प्राप्त हुई खबर के अनुसार, खेरवासानी माध्यमिक की लड़कियों को कोर्बेवैक्स लगाने के लिए अमदरा हॉस्पिटल बुलाया गया था। वैक्सीन लगाने के तुरंत बाद चार लड़कियां बेहोश हो गईं। इसके बाद दो अन्य बच्चों को खुजली की शिकायत हुई तथा बाद में 6 अन्य बच्चों को भी चक्कर आया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को सिविल अस्पताल मैहर रेफर किया गया। दूसरी तरफ घटना की खबर लगने के बाद जिलाधिकारी अनुराग वर्मा, CMHO डॉ. एके अवधिया, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. चरण सिंह मौके पर पहुंचे तथा स्वास्थ्य जायजा लेने के बाद बच्चों का हालचाल लिया। 

पीएम मोदी से मिलना चाहते थे भारत आए चीन के विदेश मंत्री, PMO ने कर दिया मना

IPL 2022: एक साथ प्रैक्टिस करते दिखे टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान, धोनी-कोहली की शानदार फोटो वायरल

अस्पताल में लगी भयंकर आग, फिर जो हुआ उसने जीत लिया सभी का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -