मौसम विभाग का अनुमान, 3-4 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान, 3-4 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश
Share:

नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में लोगों को मौसम की मार से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त, तो कई क्षेत्र में ठंड से उत्तर भारत में फिलहाल ठंढ से राहत मिलने की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। मौसम मंत्रालय के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं  जिसके कारण से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखने को मिल सकती है। जंहा पहाड़ी इलाकों पर बर्फ़बारी भी देखने को मिली है, लेकिन मैदानी क्षेत्र भी  शीतलहर की चपेट में आ चुके है। दिल्ली में बीते कई दिनों से निरंतर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मॉनसून के चलते कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक वर्षा  हो सकती है। ठंड ने बिहार और यूपी में लोगों की हालत और भी बेकार कर दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि 16 से 20 जनवरी तक ठंड का सितम बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि 16 से 20 जनवरी तक बिहार के कई क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार , अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह रहने वाला है।

उत्तर भारत में चल रही शीतलहर:  जंहा इस बात का पता चला है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्र में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से उत्तर भारत में तापमान और भी ज्यादा निचे आ चुका है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में निरंतर  गिरावट हो रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ रहा है जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक कोहरा बढ़ने की सम्भाना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश: जंहा इस बारें में मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले  2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया जा चुका है। जिसके उपरांत बारिश की गतिविधियों में कम हो सकती है।

19 जनवरी को फिर होगी किसान और सरकार के बीच अहम् बैठक, क्या इस बार हो पाएगा फैसला

NCERT की किताबों में पढ़ाया जा रहा भारत का झूठा इतिहास, RTI में हुआ बड़ा खुलासा

देशभर में अब तक 1.50 लाख के ऊपर पंहुचा मौत का आंकड़ा, क्या वैक्सीन आने के बाद मिलेगा निजात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -