नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 3 दरिंदे गिरफ्तार
नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 3 दरिंदे गिरफ्तार
Share:

अगरतला: त्रिपुरा के गोमती जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को अरेस्ट कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया है कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराए जाने के बाद तीनों को रायबाड़ी इलाके से अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस अब तीनों से पूछताछ करके मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, उदयपुर अनुमंडल की 15 साल की लड़की के एक आरोपी के साथ लगभग एक साल से संबंध थे। किल्ला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी लक्ष्यबीर जमातिया ने बताया है कि युवक ने युवती को रायबाड़ी इलाके में आने के लिए कहा था और उसी के मुताबिक वह शनिवार को आई थी। युवक लड़की को सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दो दोस्त उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

युवकों ने लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। अधिकारी ने कहा है कि लड़की ने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि, ‘लड़की की हालत अब स्थिर है और तीन कथित बलात्कारियों को सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया। सामूहिक दुष्कर्म के प्रावधान के साथ-साथ कड़े पोक्सो अधिनियम के तहत छानबीन शुरू की जा चुकी है।’ 

पेट्रोल छिड़क कर दामाद को लगाई दी आग, जानिए वजह

सोशल मीडिया पर मिले और हो गया प्यार, दर्दनाक मौत से खत्म हुई कहानी

पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -