जवान और पठान के हिट होने के बाद अब डंकी के लिए तीसरी बार वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, क्या होगी ब्लॉकबस्टर?
जवान और पठान के हिट होने के बाद अब डंकी के लिए तीसरी बार वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, क्या होगी ब्लॉकबस्टर?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के लिए 2023 सक्सेस लेकर आया। उनकी बैक टू बैक दो फिल्में हिट रहीं। जवान और पठान का बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा। अब शाहरुख़ खान की 2023 में तीसरी फिल्म रिलीज होने जा रही है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।

फिल्म की कामयाबी के लिए शाहरुख खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। शाहरुख खान ने डंकी की सक्सेस की दुआ मांगी। सोशल मीडिया पर शाहरुख का वीडियो सामने आया है जिसमें वो वैष्णो देवी के दरबार में नजर आए। उनके साथ मैनेजर पूजा डडलानी भी दिखाई दी। शाहरुख ने अपना मुंह जैकेट की हुडी से कवर किया हुआ है। ऐसा इसलिए ताकि लोग उन्हें पहचान ना सकें। इससे पहले शाहरुख ने फिल्म जवान एवं पठान की रिलीज से पहले वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी।

वही ये दोनों ही मूवी ब्लॉकबस्टर हिट रहीं। इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े। प्रशंसकों को उम्मीद है डंकी भी ताबड़तोड़ कमाई करेगी। 2023 शाहरुख खान के नाम रहा है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के पश्चात् ये वर्ष उनके लिए गुडन्यूज लाया। बॉक्स ऑफिस पर डंकी की भिड़ंत प्रभास की फिल्म सलार से होगी। KGF के निर्देशक की ये फिल्म 22 दिसंबर रिलीज हो रही है।

करण जौहर के शो में पहुंचे अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर, नया प्रोमो देख भड़के फैंस

इंटरनेट पर छाया अमिताभ बच्चन का नया ब्लॉग, फैंस से मांगी माफी

पहली बार अनुष्का शर्मा को देखकर डर गए थे विराट कोहली, फिर ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -