पहली बार अनुष्का शर्मा को देखकर डर गए थे विराट कोहली, फिर ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
पहली बार अनुष्का शर्मा को देखकर डर गए थे विराट कोहली, फिर ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले 6 वर्षों से सच्ची मोहब्बत और प्यार की मिसाल कायम कर रहे हैं। बता दें कि 11 दिसंबर इस कपल के लिए बहुत स्पेशल है, क्योंकि आज ही के दिन अनुष्का-विराट शादी करके दो से एक हुए थे। अनुष्का-विराट की शादी को आज 6 वर्ष पूरे हो चुके हैं। दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी पर आइए आपको बताते हैं विराट-अनुष्का की फिल्मी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई थी।

विराट-अनुष्का की पहली मुलाकात, एक शैंपू के ऐड के चलते हुई थी। मगर अनुष्का को पहली बार देखकर विराट थोड़ा डर गए थे। अपने एक इंटरव्यू में विराट ने अपनी पहली मुलाकात की कहानी बताई थी। उन्होंने कहा था कि पहली बार अनुष्का को देखकर वो बहुत नर्वस फील कर रहे थे। घबराहट छिपाने के लिए उन्होंने अनुष्का पर जोक भी क्रैक कर दिया था। ऐड शूट के पश्चात् दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं तथा उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, तब तक उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया था। मगर विराट के हर मैच में अनुष्का स्टेडियम पहुंचकर उन्हें चीयर करती दिखाई देती थीं। मेलबर्न में एक मैच के चलते विराट ने स्टेडियम से अनुष्का को फ्लाइंग किस दी थी। उस फ्लाइंग किस ने दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था।

दोनों के प्यार के किस्से ख़बरों में रहने लगे थे। मगर फिर विराट के Heartbroken पोस्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप के चर्चे होने लगे। ब्रेकअप की को खबरों के बीच दोनों ने युवराज सिंह और हेचल की शादी में साथ पहुंचकर सभी खबरों पर विराम लगा दिया था। दोनों एक दूसरे संग बेहद खुश नजर आए थे। डेट करने के पश्चात् कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में इंटीमेट वेडिंग की थी। कपल की शादी में दोनों के परिवार वाले ही सम्मिलित हुए थे। शादी के कुछ वर्षों पश्चात् कपल एक बेटी का पेरेंट बना। दोनों की बेटी का नाम वामिका है। विराट-अनुष्का अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। विराट-अनुष्का आज दुनिया के मोस्ट पावरफुल कपल में शुमार हो चुके हैं। विराट अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। विराट के हर मैच में अनुष्का उनकी सबसे बड़ी चीयर लीडर होती हैं, जबकि विराट पत्नी को फ्लाइंग किस दिए बिना मैदान से बाहर नहीं जाते।

क्या हो गया है अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने खुद कही ये बात

एनिमल में शूट हुए 'मैरिटल रेप सीन' पर मचा बवाल, बॉबी देओल बोले- 'मुझे कोई झिझक नहीं हुई...'

बॉक्स ऑफिस पर आई पंकज त्रिपाठी की प्रतिक्रिया, बोले- 'हमने गोबर बनाया और ...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -