करण जौहर के शो में पहुंचे अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर, नया प्रोमो देख भड़के फैंस
करण जौहर के शो में पहुंचे अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर, नया प्रोमो देख भड़के फैंस
Share:

चर्चित चैट शो कॉफी विद करण 8 के नेक्स्ट गेस्ट बॉलीवुड के 2 मशहूर स्टार्स होंगे। हम बात कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर की। शो में दोनों स्टार्स का ब्रोमांस देखने को मिलेगा। आदित्य-अर्जुन की बेहतरीन बॉन्डिंग आपको नजर आएंगी। शो का प्रोमो बहुत एंटरटेनिंग है। करण ने आदित्य से उनके लव अफेयर के बारे में पूछा। अनन्या पांडे संग रिश्ते के सवाल पर आदित्य शरमाते हुए नजर आए। उन्होंने खुलकर कोई जवाब नहीं दिया।

वही कई अवसरों पर अर्जुन कपूर ने आदित्य की खिंचाई की। करण ने एक सवाल पूछा- यदि आप लिफ्ट में श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे संग फंसे तो क्या करेंगे? अर्जुन ने कहा- आशिकी तो जरूर करता मगर किसके साथ ये पता नहीं। अर्जुन का ये जवाब सुनकर आदित्य हैरान हो जाते हैं। फिर अर्जुन ने बताया कि वो मजाक कर रहे थे। ये सब तो ठीक था, मगर चैट शो का प्रोमो देखने के बाद कई लोग नाराज हो गए हैं। अर्जुन कपूर का शो में आना उन्हें पसंद नहीं आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

लोगों का कहना है- अर्जुन कपूर ने ऐसा क्या किया है, जो हर बार उन्हें शो में बुला लिया जाता है। लोगों ने पूछा- क्यों अर्जुन कपूर? एक अन्य शख्स ने लिखा- अर्जुन ने ऐसा क्या किया है, जो हर सीजन में इन्हें बुलाया जाता है। कईयों ने इस एपिसोड को बोरिंग का टैग दिया है। वही कई लोगों का मानना है करण जौहर कॉफी शो के प्रत्येक सीजन में वही घिसे पिटे 20 लोगों को बुलाते हैं। एक ने कहा- अर्जुन अब यहीं नजर आएँगे। वर्कफ्रंट पर अर्जुन कपूर बैक टू बैक फ्लॉप फ़िल्में दे रहे हैं। इसलिए एक शख्स ने पूछा- क्यों अर्जुन को इंवाइट किया है। क्या उन्होंने पिछले वर्षों में कोई भी हिट दी है? इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर नाराजगी जताई है। 

अवॉर्ड शो में ब्लैक ड्रेस पहन पहुंची तेजस्वी प्रकाश, इंटरेनट पर वायरल हुआ VIDEO

अब इस मशहूर स्टार ने मुनव्वर फारुकी पर लगाया डबल डेटिंग का गंभीर आरोप, बोली- 'वो दो लड़कियों के संग एक साथ...'

विक्की जैन संग अफेयर के सवाल पर सना रईस खान ने दी प्रतिक्रिया, बोली- 'मैं इस बात को मानूंगी...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -