महाराष्ट्र में 284 कैदी और जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 15 लोगों की हो चुकी है मौत
महाराष्ट्र में 284 कैदी और जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 15 लोगों की हो चुकी है मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे कोरोना संक्रमण को लेकर हर कोई परेशान है। यहाँ आम जनता से लेकर राज्य की जेलों तक में कोरोना संक्रमण नजर आ रहा है। मिली जानकारी के तहत पूरे राज्य की जेलों में कोविड के 284 मामले सक्रिय हैं। इनमे 198 कैदी और 86 जेल कर्मचारी शामिल हैं। इसी के साथ इस महामारी से 15 मौतें हुईं हैं, जिनमें 7 कैदी और 8 जेल कर्मचारी शामिल थे। इसके अलावा जेलों में टीकाकरण भी चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान 1326 कैदियों और 3112 जेल कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया है।

आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि महाराष्ट्र में सरकार ने कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए राज्यभर में अगले 15 दिन के लिए मिनी कर्फ्यू घोषित कर दिया है। जी दरअसल कोविड की नई गाइडलाइन बीते बुधवार रात आठ बजे से लग चुकी हैं। यह एक मई को सुबह सात बजे तक लागू रहने वाली है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छूट होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीते मंगलवार रात सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की जनता को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा लोगों की आवाजाही और गैर-आवश्यक सेवाओं पर रोक लगायी जाएगी। इसके अलावा ठाकरे ने यह भी कहा कि, 'इस अवधि में सीआरपीसी की धारा 144 लागू रहेगी जिसके तहत पांच या इससे अधिक लोग एक साथ जमा नहीं हो सकते।' इसी के साथ उन्होंने नयी पाबंदियों को ‘लॉकडाउन’ का नाम नहीं दिया है। आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी लेकिन एक मई तक प्रदेश में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समारोहों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

महाराष्ट्र में लगा कोरोना कर्फ्यू, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

Maisie Williams ने 12 साल की उम्र में अपने टेलीविज़न के करियर की थी शुरुआत

कोरोना: दिल्ली पर भारी लोगों की लापरवाही, 5000 लोगों पर दर्ज हुए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -