22 लाख कर्मचारी -शिक्षक 20 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे
22 लाख कर्मचारी -शिक्षक 20 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे
Share:

लखनऊ- निगम और निकायों में छठा वेतनमान लागू करने और शेष कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 20 सितम्बर से प्रदेश के 22 लाख कर्मचारी और शिक्षक आज से हड़ताल पर जाएंगे. यह जानकारी सोमवार शाम मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र और संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय ने दी.

इन दोनों ने बताया कि मुख्य सचिव राहुल भटनागर से वार्ता के बात समझौते की लिखित कॉपी नहीं मिलने के कारण देर रात हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। लिखित कॉपी मिलने के बाद इस पर पुनर्विचार किया जाएगा. मोर्चा की ओर से हड़ताल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हड़ताल होने पर नगर निगम, जवाहर भवन, इंदिरा भवन, स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन समेत सभी आवश्यक विभाग में काम पूरी तरह से ठप हो जाएगा. संयोजक सतीश पाण्डेय ने बताया कि 18 मण्डलों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.

बता दें कि कर्मचारियों की इस राज्य व्यापी हड़ताल को कई विभागों और संगठनों का समर्थन प्राप्त है.अध्यक्ष वीपी मिश्र, संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय समेत अन्य कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बैठक करके मांगों पर निर्णय करें ताकि हड़ताल की स्थिति उत्पन्न न हो.

कोर्ट ने सरकार से हर्जाना जमा करने को कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -