फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ से 22 की मौत, 30 घायल
फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ से 22 की मौत, 30 घायल
Share:

मुंबई। मुंबई के एल्फिस्टन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक भगदड़ के हालात बन गए। इस घटना में करीब 22 लोग मारे गए जबकि 30 लोग घायल हो गए। जानकारी सामने आई है कि, रेलवे फुटओवर ब्रिज गिरने की अफवाह क्षेत्र में फैली, इसके चलते लोग दौड़कर ब्रिज से नीचे उतरने लगे। कुछ लोगों का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए।

हादसे के बाद घायलों को चिकित्सालय पहुॅंचाया गया। घटना को लेकर जानकारी सामने आई है कि रेलवे फुटओवर ब्रिज के ढहने को लेकर अफवाह फैली। हालांकि घटना को लेकर यह जानकारी भी सामने आई है कि प्रातः करीब 10.30 बजे लोग अपने कार्यालयों की ओर जाने के लिए निकले थे। जिसके कारण इस ब्रिज पर लोगों का अधिक दबाव था।

परेल में बारिश होने के कारण कई लोगों ने फुटओवर ब्रिज के शेड का सहारा लिया और बारिश रूकने का इंतजार करने लगे। इसी बीच कुछ लोग धक्का - मुक्की का शिकार हो गए। कुछ ही देर में वहाॅं भगदड़ मच गई और लोग संतुलन खोकर गिर गए और वहाॅं मौजूद लोगों की भीड़ में दब गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल को घटना को लेकर जानकारी दी कि फुटओवर ब्रिज पर लोगों का अधिक दबाव था। ऐसे में भगदड़ से यह दुर्घटना हो गई।

वर्ल्ड टूरिज्म डे : दुनियाभर के पर्यटकों की पहली पसंद है भारत

इस शख्स ने 30 दिन में घूमे 29 स्टेट

किंग खान से मिलने को बेताब है दुनिया की यह खूबसूरत एक्ट्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -