इन सेलेब्स के लिए बहुत बुरा रहा साल 2017
इन सेलेब्स के लिए बहुत बुरा रहा साल 2017
Share:

साल 2017 अब गुजर चुका है और आ चुका है नया साल। ये साल कई खुशियां लेकर आया है तो वहीँ पुराने साल की बात की जाए तो वो कई खुशियां और गम देकर गया है। ऐसे में कई टीवी सेलेब्स के लिए भी 2017 अच्छा नहीं रहा है और आज हम उन्ही की बात करने जा रहें है। जी कई ऐसे सेलेब्स रहे है जिनके लिए 2017 अनलकी रहा है।

जूही परमार - टीवी शो शनि में नजर आने वाली शनि की माँ का किरदार निभाने वाली जूही और उनके पति एक्टर सचिन श्रॉफ ने फैमिली कोर्ट में डिवोर्स फाइल किया है। दोनों शादी के आठ साल बाद एक-दूसरे से अलग हो रहे है।

पीयूष सहदेव - टीवी शो 'देवों के देव: महादेव' में भगवान राम के किरदार में नजर आए पीयूष को नवंबर, 2017 में रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पहले की बात करें तो ये 2017 से अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं।

संजीदा शेख - टीवी शो 'लव का है इंतजार' में नजर आने वाली संजीदा पर और उनके परिवार पर 2017 में उनकी भाभी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया।

अमित टंडन और वाइफ रूबी टंडन - अमित टंडन और उनकी वाइफ रुबी के रिश्ते ठीक नहीं है और रूबी इस समय दुबई की जेल में है। जी दरअसल में रुबी ने सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी। इसी आरोप के चलते उन्हें दुबई की अल राफा जेल में बंद कर दिया गया है।

कपिल शर्मा - कपिल के लिए साल 2017 बहुत अनलकी रहा क्यूंकि इस साल उनसे उनके ख़ास शो मेमबर अलग हो गए। उनकी सेहत भी इस साल काफी खराब रहीं जिस वजह से उनके पॉपुलर शो को भी बंद करना पड़ा। इसी के साथ उनकी मूवी फिरंगी भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

'बालिका वधू' की एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर

Ex-बिग बॉस कंटेस्टेंट का बड़ा खुलासा

टीवी जगत में सुधार के चलते हॉलीवुड फिल्मों में सुधार है- ह्यू जैकमैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -