घर लौट रही दो नाबलिग लड़कियों को खेतों में ले गए दरिंदे और...
घर लौट रही दो नाबलिग लड़कियों को खेतों में ले गए दरिंदे और...
Share:

हाल ही में एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है जहाँ दबंगों ने दो नाबालिग लड़कियों को अगवाकर धारदार हथियार से उनके पैरो पर हमला कर दिया और उसके बाद दबंगो ने चापड़ व चाकू से दोनों नाबालिग लड़कियों के पैरों पर बहुत सारे वार कर दिए, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक़ उसके बाद लडकियां किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को लेकर थाने में गईं और रिपोर्ट दर्ज करवाई. इस मामले में उसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक़ बिल्हौर थाना क्षेत्र के गुंदानिया पुरवा की रहने वाली सुनीता की दो नाबालिग लड़कियां मंदिर में हो रहे भागवत कथा को सुनने गई थीं और भागवत समाप्त होने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान गांव के ही रहने वाले शीलू व उसके साथी दोनों को पकड़कर खेतों में ले गए. वहीं शीलू और उसके साथियों ने लड़कियों के हाथ पकड़कर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया.

उसके बाद दोनों के पैरों पर चापड़ से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. घायल करने के बाद वह घायल लड़कियों को वहीं छोड़कर भाग गए. उसके बाद दोनों लडकियां घायल अवस्था में किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया. फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

किराए के कमरे में मिली नौ माह की गर्भवती महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

4 साल की मासूम को दरिंदे ने ऐसे नोचा कि 2 दिन बाद भी नहीं आया होश, मां रोते हुए बोली- 'मेरी बच्ची...'

मेला घूमने गए कपल ने किया ऐसा काम कि बुलानी पड़ी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -