इस तरह कैसे 'गुजरात' जीतेंगे केजरीवाल ? दौरा ख़त्म होते ही भाजपा में शामिल हुए AAP के 150 नेता
इस तरह कैसे 'गुजरात' जीतेंगे केजरीवाल ? दौरा ख़त्म होते ही भाजपा में शामिल हुए AAP के 150 नेता
Share:

अमदाबाद: गुजरात में कांग्रेस-भाजपा का विकल्प बनने की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि पार्टी के लगभग 150 नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। अकेले AAP ही नहीं, इस अफरा-तफरी में कांग्रेस को भी नुकसान उठाना पड़ा है। पार्टी के कई सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। खास बात है कि इतनी बड़ी तादाद में AAP नेताओं ने दल उस समय बदला है, जब एक दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ दो दिनों के गुजरात दौरे से वापस आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीपसिंह वाघेला ने कहा है कि, 'दिल्ली के CM और पंजाब के मुख्यमंत्री, घर नहीं पहुंचे या खाना भी नहीं खाया और उनकी पार्टी के कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। यह साफ दिखाता है कि वे गुजरात की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते। गुजरात में उनके दौरे का कोई मतलब नहीं है। गुजरात के लोगों का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। पंजाब में AAP सरकार के सिर्फ पांच दिनों के अंदर ही किसानों पर लाठीचार्ज हो गया।'

नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए वाघेला ने कहा कि, 'आज आपने AAP और कांग्रेस छोड़ी। वे कहेंगे कि आप लोग किसी काम के नहीं थे। मगर, मैं यह कहना चाहूंगा कि गुजरात के विकास के लिए आप बेहद जरूरी हैं और भाजपा में आपका स्वागत है। गुजरात में काफी समय से भाजपा की सरकार है, क्योंकि लोगों को हमपर और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है।'

'दिन में 5-10 बार लाउड स्पीकर बजाना बंद होना चाहिए..', राज ठाकरे के बाद अब रूपा गांगुली ने भी उठाई आवाज़

अब केसरिया टोपी में नज़र आएँगे भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता, जानिए क्या है वजह ?

वृद्ध महिला ने 'राहुल गांधी' के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति, FD-पैतृक सोना भी वसीयतनामे में शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -