वृद्ध महिला ने 'राहुल गांधी' के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति, FD-पैतृक सोना भी वसीयतनामे में शामिल
वृद्ध महिला ने 'राहुल गांधी' के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति, FD-पैतृक सोना भी वसीयतनामे में शामिल
Share:

देहरादून: आज के दौर में हर शख्स धनदौलत और संपत्ति के पीछे भाग रहा है, वहीं देहरादून की वयोवृद्ध पुष्पा मुंजियाल ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। वयोवृद्ध पुष्पा मुंजियाल ने अपनी पूरी निजी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बाबत उन्होंने बाकायदा जिला अदालत में वसीयतनामा भी दे दिया गया है। सोमवार को वृद्ध महिला ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को भी अपना वसीयतनामा सौंपा।

आज दोपहर पुष्पा, नेशविला रोड निवासी सीमा जौहर और कांग्रेस के महानगर प्रमुख लालचंद शर्मा के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष पक्ष के यमुना कालोनी आवास पहुंची। यहां उन्होंने अपने हाथ से प्रीतम को अपना वसीयतनामा दिया और कहा कि, मेरी सारी निजी संपत्ति मेरे निधन के बाद राहुल गांधी को सौंप दी जाए। वे ही मेरी संपत्ति के वारिस होंगे। अपनी पूरी संपत्ति कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नाम करता देख प्रीतम और वहां मौजूद अन्य कांग्रेसी नेता भी एक बार को दंग रह गए। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए पुष्पा जी से इसका कारण भी पुछा। पुष्पा ने बताया कि वो राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं। राहुल के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

पुष्पा ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों, उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि, संपत्ति का ब्योरा अदालत में  भी जमा करवा दिया गया है। इस दौरान अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि भी उपस्थित रहे।

दाऊद इब्राहिम धनशोधन मामले में नवाब मलिक को बड़ा झटका, 18 अप्रैल तक बढ़ी हिरासत

महंगाई के मुद्दे पर 'सपा' का डबल अटैक, जया बच्चन और रामगोपाल यादव ने संसद में केंद्र को घेरा

राज्यसभा में 'कमोज़र' होती कांग्रेस, पहली बार इन 17 राज्यों से पार्टी का कोई सांसद नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -