1300 लोगों की मौतें, 3 करोड़ बेघर.., प्रकृति की मार से बेहाल पकिस्तान
1300 लोगों की मौतें, 3 करोड़ बेघर.., प्रकृति की मार से बेहाल पकिस्तान
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारी बारिश और पिघल रहे ग्लेशियर के कारण बाढ़ का कहर बरपा रही है, जिसमें करीब 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए तैयारी कर ली है। बता दें कि, बाढ़ के चलते पाकिस्तान का एक-तिहाई हिस्सा पानी में डूब चुका है,  और लगभग 3.3 करोड़ से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। साथ ही पाकिस्तान की पहले से चरमराती इकॉनमी को 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 

पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के अनुसार, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 26 लोगों की जान जा चुकी है, जिसके बाद रविवार को मौतों की कुल संख्या बढ़कर 1,290 हो गया जबकि 12,588 लोग जख्मी हुए हैं। NDMA का कहना है कि अकेले सिंध प्रांत में 492 लोगों की जान गई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 286, बलूचिस्तान में 259, पंजाब में 188, कश्मीर में 42, गिलगित बाल्टिस्तान में 22 और इस्लामाबाद में एक व्यक्ति की जान गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से 5,563 किमी तक की सड़कें तबाह हो गई हैं और 243 पुलों को क्षति पहुंची है। इसके साथ ही 1,468,019 घरों को आंशिक या पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है और 736,459 मवेशियों की जान गई है। 

विश्व के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति नहीं रहे गौतम अडानी, इस दिग्गज ने पछाड़ा

धरती के कई हिस्सों में तबाही मचा सकता है ये Asteroid..! इस दिन गुजरेगा पृथ्वी के करीब से

इतने सालों में दुनियाभर में बजेगा भारत का डंका, जानिए क्या है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -