विश्व के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति नहीं रहे गौतम अडानी, इस दिग्गज ने पछाड़ा
विश्व के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति नहीं रहे गौतम अडानी, इस दिग्गज ने पछाड़ा
Share:

नई दिल्ली: धनकुबेरों की दौड़ में हाल ही में टॉप-3 में एंट्री मारने वाले भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। बता दें कि अडानी फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ते हुए विश्व के तीसरे सबसे अमीर इंसान बने थे। अभी, अडानी की नेटवर्थ (Adani Net Worth) 146.5 अरब डॉलर है। 

संपत्ति में इजाफे के साथ फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट एक बार फिर एशिया के सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी (Asia's Richest Gautam Adani) से आगे निकल गए हैं। फोर्ब्स (Forbes) की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, 156.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अर्नाल्ट एक बार फिर विश्व के दूसरे सबसे रईस इंसान बन गए हैं। गौतम अडानी और बर्नार्ड अर्नाल्ट के बीच संपत्ति में अंतर की बात करें, तो इसमें 10 अरब डॉलर का अंतर है। 

बता दें कि भले ही गौतम अडानी 10 अरब डॉलर के अंतर से चौथे पायदान पर फिसल गए हैं। मगर इस साल जिस हिसाब से उनकी नेटवर्थ में वृद्धि हुई है, मुमकिन है कि वे जल्द ही सूची में फिर से एक नए मुकाम पर पहुंच जाएं। फिलहाल, दौलत के मामले में अडानी से ऊपर तीन दिग्गज हैं। इनमें 250.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ लेकर टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) पहले स्थान पर हैं, जबकि 151.3 अरब डॉलर के साथ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) तीसरे सबसे रईस इंसान हैं। 

एक छोटी सी गलती की वजह से छिन गई थी साइरस मिस्त्री के हाथों से TATA संस की कमान

आखिर कौन थे साइरस मिस्‍त्री, जिन्होंने संभाली थी टाटा संस की कमान

नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -