उज्जैन में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी, अर्धनग्न अवस्था में ढाई घंटे तक घूमती रही, जाँच में जुटी पुलिस
उज्जैन में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी, अर्धनग्न अवस्था में ढाई घंटे तक घूमती रही, जाँच में जुटी पुलिस
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ 12 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म कांड के मामले में पुलिस ने तहकीकात तेज कर दी है। 400 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। मासूम की मां के साथ भी दुष्कर्म हुआ है। मां कहां है, यह भी पता नहीं है। अभी तक की तहकीकात में पुलिस को पता लगा है कि बालिका उत्तर प्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र के किसी गांव की रहने वाली है। उज्जैन कैसे आई, यह पता लगाया जा रहा है। मासूम लगभग ढाई घंटे तक हाटकेश्वर विहार कालोनी में लावारिस घूमती रही। वहां से पैदल ही वह बड़नगर रोड पहुंची थी।

सोमवार शाम को बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के नजदीक 12 वर्षीय बालिका मिली थी। मासूम के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। उपचार के लिए उसे चरक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। रात को तहकीकात में सामने आया कि बालिका के साथ बलात्कार किया गया है। देर रात मासूम की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी हालत में सुधार है। मासूम से पुलिस को सिर्फ यह पता लगा है कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के आसपास की रहने वाली है। उसकी मां के साथ भी कुछ गलत हुआ है। मां कहां है, वह यह भी नहीं जानती है। बालिका यह नहीं बता पा रही है कि वह उज्जैन कब और कैसे आई थी।

वही पुलिस ने चिंतामन बाईपास पर बनी हाटेश्वर विहार कालोनी समेत आसपास की कालोनियों के CCTV कैमरों के फुटेज देखे हैं। इसमें बालिका अर्धनग्न अवस्था में खून से सनी लगभग ढाई घंटे तक घूमती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। कहा जा रहा है कि कालोनी में एक वृद्ध दंपती ने उसकी हालत देखकर उससे पूछताछ भी की थी। लेकिन वह कुछ बता नहीं पाई तो उन्हें लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। बालिका हाटकेश्वर विहार कालोनी से पैदल ही बाईपास से होते हुए मुरलीपुरा क्षेत्र पहुंची थी। यहां वह दांडी आश्रम के पास बेहोश हो गई थी। लोगों ने डायल 100 पर सूचना दी थी। तत्पश्चात, मामला सामने आया था।

चाक़ू की नोक पर किडनैप, फिर चलती कार में नाबालिग का बलात्कार, कयामुद्दीन, जहांगीर और सिकंदर अली गिरफ्तार

खाकी वर्दी देखते ही नोच डालते कुत्ते, ड्रग स्मगलर ने दी थी ऐसी ट्रेनिंग, बाल-बाल बची केरल पुलिस

दीवार में छेद कर अंदर घुसे और उड़ा ले गए 25 करोड़ के गहने ! दिल्ली के ज्वेलरी शोरूम में डाका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -