12 वर्षीय लड़के ने की 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, बच्ची की हालत गंभीर
12 वर्षीय लड़के ने की 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, बच्ची की हालत गंभीर
Share:

औरैया: यूपी के औरैया से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। बच्ची की आयु 5 वर्ष बताई जा रही है। दुष्कर्म का आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लिया है। बलात्कार की शिकार हुई बच्ची की हालत खराब होने पर उसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना की खबर प्राप्त होने पर जिले की पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालय जाकर बच्ची से मुलाकात की। पुलिस ने पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। जिसने भी वारदात के बारे में सुना वह दंग रह गया। मासूम बच्ची के साथ हुई रेप की घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना औरैया जिले के बेला थाना इलाके की है। यहां एक नाबालिग लड़के ने पड़ोस में रहने वाली मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। अपराधी ने मासूम लड़की के साथ रात के अंधेरे में दुष्कर्म कर डाला। घटना को अंजाम देने के पश्चात् आरोपी लड़का वहां से फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने जब बच्ची को देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्ची दर्द से चिल्ला रही थी। घरवाले उसकी हालत देख समझ गए कि बच्ची के साथ हैवानियत की गई है।

परिजनों ने घर के नजदीक रहने वाले एक लड़के पर बलात्कार का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर बेला थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल बच्ची को सरकारी चिकत्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपराधी लड़के को गिरफ्त में लिया है। पुलिस अपराधी लड़के से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़का नाबालिग है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

काम दिलाने एक बहाने 55 वर्षीय महिला का सामूहिक बलात्कार, वकील पठान, शौकत और चमन खान गिरफ्तार

तेलंगाना में 20 कुत्तों की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस

शर्मनाक! MP में सरेआम बुजुर्ग महिला के कपड़े फाड़कर मुंह में भरा मानव मल, लगाया ये गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -