SP - कांग्रेस के युवा नेतृत्व को राॅबर्ट वाड्रा ने दी शुभकामनाऐं
SP - कांग्रेस के युवा नेतृत्व को राॅबर्ट वाड्रा ने दी शुभकामनाऐं
Share:

दिल्ली। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एकसाथ चुनावी मैदान में आने की तैयारी में हैं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर उद्योगपति राॅबर्ट वाड्रा ने प्रसन्नता जताई है। राॅबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर इस मामले में शुभकामनाऐं जाहिर कीं।

राॅबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह एक तरह से डायनेमिक नेताओं के बीच समझौता है। इस मामले में वाड्रा ने कहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच यह गठबंधन नहीं है यह दो युवा नेताओं के बीच एक डायनेमिक तालमेल है। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं को आगामी चुनाव के लिए मेरी ओर से शुभकामना है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के लिए विशेष पहल की थी। साथ ही समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी दोनों दलों के बीच गठजोड़ के लिए विशेष प्रयास किए थे। माना जा रहा है कि अब प्रियंका गांधी और सांसद डिंपल यादव दोनों ही प्रचार में सामने आ सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने निभाई कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका

सपा का मैनिफेस्टो लेकर मुलायम सिंह यादव के पास पहुंचे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव, राहुल गांधी मिलकर करेंगे चुनाव प्रचार

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -