प्रियंका गांधी ने निभाई कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका
प्रियंका गांधी ने निभाई कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका
Share:

नई दिल्ली। लगता है कांग्रेस अपने लिए एक नया नेतृत्व तलाश कर रही थी और उसे अब एक नया नेतृत्व मिलने को है। इन दिनोें उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी काफी सक्रिय नज़र आ रही हैं। उनकी सक्रियता को कांग्रेस में एक बदलाव की तरह देखा जा रहा है। तो दूसरी ओर कांग्रेस सपा के साथ गठबंधन करने के लिए जोड़तोड़ में लग गई है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की अंर्तकलह के बीच प्रियंका गांधी की चर्चा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुई थी।

ऐसे में सीएम अखिलेश यादव का कहना था कि कांग्रेस की प्रतिष्ठा का उन्हें ध्यान रखना होगा। सीएम अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव ने भी दोनों दलों के गठबंधन में महत्वपूर्ण प्रयास किए। दोनों ही महिलाओं ने सपा और कांग्रेस को गठजोड़ के लिए प्रेरित किया।

इस मामले में पटेल ने अपने एक ट्विट में लिखा कि प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद व दूसरे वरिष्ठ नेताओं के ही साथ प्रियंका गांधी की चर्चा गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं से होती रही है। कांग्रेस ने करीब 110 सीट की मांग की और सीएम अखिलेश यादव 100 सीट से आगे बढ़ गए।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन!

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी

रामगोपाल लेना चाहते है मेरी जान- अमर सिंह

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -