अखिलेश यादव, राहुल गांधी मिलकर करेंगे चुनाव प्रचार
अखिलेश यादव, राहुल गांधी मिलकर करेंगे चुनाव प्रचार
Share:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर गठबंधन करने पर राजी हो गए हैं। ऐसे में दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे के साथ मिलकर चुनावी प्रचार प्रसार करने की रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलकर 14 रैलियां करेंगे।

दरअसल प्रत्येक चरण में दोनों ही नेता आपस में मिलकर दो रैलियां करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही मिलकर रैली करने जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो संभावना है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का प्रचार अभियान मजबूत हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 जनवरी से चुनाव प्रचार का प्रारंभ करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पार्टी की ओर से चुनावी अभियान का प्रारंभ सुल्तानपुर से किया जाएगा। दोनों दल प्रचार अभियान की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

BJP ने जारी की 155 सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची

प्रियंका गांधी ने निभाई कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका

UP चुनाव कांग्रेस ने जारी की 41 नामों वाली पहली लिस्ट

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -