बलात्कारियो की रक्षक है समाजवादी पार्टी
बलात्कारियो की रक्षक है समाजवादी पार्टी
Share:

इलाहाबाद। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया। प्रचार अभियान के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी बलात्कारियों की रक्षक है। उनका कहना था कि 5 वर्ष के सपा के कार्यकाल में महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध बढ़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राज्य के एक कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के विरूद्ध महिला के साथ गैंगरेप करने की बात सामने आई है।

यह एक गंभीर मामला है। राज्य में ऐसे लोग मंत्री हैं हालात ये है कि मंत्री के विरूद्ध एफआईआर लिखवाने के लिए न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का 5 वर्ष का कार्यकाल केवल महिलाओं के विरूद्ध अपराध, जमीन के कब्जे व गुंडों को छूट देने के लिए जाना जाएगा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अब हाशिये पर जा चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव में स्थिति स्पष्ट हो गई। उनका दावा था कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी यदि गठबंधन भी बना लें तो भी ये सरकार नहीं बना पाऐंगे।

अखिलेश आखिर क्यों चुप है रेप के आरोपो पर

''यूपी की गोद में जबरन बैठे पीएम मोदी''- आजम खान

BJP है कोबरा, उसे कुचलना हम जानते है

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -