अधिकारी के ट्रांसफर से नाराज़ हैं किरण बेदी, PMO को किया ट्विट
अधिकारी के ट्रांसफर से नाराज़ हैं किरण बेदी, PMO को किया ट्विट
Share:

नई दिल्ली : पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी का राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस से विवाद हो गया है। विवाद का कारण एक अधिकारी का स्थानांतरण बताया जा रहा है। जी हां, इस ट्रांसफर को लेकर किरण बेदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र तक लिख दिया है। इस अधिकारी के स्थानांतरण की बात से किरण बेदी बेहद नाराज़ हैं। उनका कहना था कि उनसे पूछे बिना ही स्थानांतरण कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ट्रांसफर के लिए तो उपराज्यपाल से मंजूरी लेनी होती है मगर इसके बाद भी उनके अधिकार का हनन किया गया है। किरण बेदी ने पीएमओ को ट्विट में विभिन्न पेपर्स भी टैग किए हैं। उनका कहना था कि जब वे राज्य में नहीं थीं तब मुख्य सचिव ने म्यूनिसिपल कमिश्नर चंद्रशेखरन का ट्रांसफर कर दिया।

इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से इस मामले में शिकायत की। राजीव महर्षि ने इस मामले में मुख्य सचिव से चर्चा की। गौरतलब है कि उपराज्यपाल किरण बेदी और कांग्रेस की सरकार के बीच तभी से खटपट चल रही थी जब नारायण स्वामी के आदेश को किरण बेदी ने नकार दिया था। दरअसल नारायणस्वामी ने आदेश पारित किया था कि आधिकारिक वार्ताओं हेतु व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर रोक लगाई जाए, मगर इसे उपराज्यपाल किरण बेदी ने नहीं माना। किरण बेदी ने म्युनिसिपल कमिश्नर के ट्रांसफर पर आपत्ती ली है।

धार्मिक प्रचारक देवदत्त पटनायक के ट्विट से मचा बवाल

कांग्रेस में चल रहा रूठने मनाने का दौर, टिकट वितरण से नाराज़ हैं वरिष्ठ नेता एके वालिया

ख़राब खाने को लेकर रेलवे ने किया 16 कैटरर्स को ब्लैकलिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -