धार्मिक प्रचारक देवदत्त पटनायक के ट्विट से मचा बवाल
धार्मिक प्रचारक देवदत्त पटनायक के ट्विट से मचा बवाल
Share:

नईदिल्ली। लोकप्रिय धर्मप्रचारक देवदत्त पटनायक के एक ट्विट से बवाल मच गया है। दरअसल उनके ट्विट पर लोगों ने आपत्ती ली। दरअसल उन्होंने ट्विट में लिखा और कहा कि जब हिंदू ही हिंदू देवी देवताओं को लेकर मजाक कर सकता था और हमारे भगवान केवल हंसते थे आज हम ऐसा नहीं कर सकते हैं आज तो राजनीति में बड़े बड़ों को परेशानी होती है। उन्होंने लिखा कि इस्लाम एक मानदंड है। उन्होंने इस तरह का ट्विट किया तो बवाल मच गया।

अब कई लोग इस मामले में टिप्पणियां करने लगे हैं। इस दौरान ट्विटर पर कमेंट्स भी प्रारंभ हो गए हैं। गौरतलब है कि स्वराज अभियान के  संस्थापक प्रशांत भूषण ने भी कुछ दिन पहले ही उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा गठित किए गए एंटी रोमियो स्क्वाड को लेकर लिखा था कि रोमियो ने तो प्रेम किया था लेकिन कृष्ण तो छेड़बाज थे ऐसे में उत्तरप्रदेश सरकार अपने इस स्क्वाड को एंटी कृष्ण स्क्वाड नाम देगी।

डाॅ. देवदत्त पटनायक व पौराणिक कथाओं व धार्मिक ज्ञान पर नए अंदाज़ में लोगों को भाषण दे रहे हैं। देवदत्त पटनायक को धार्मिक ग्रंथों में आस्था थी जिसके कारण वे पुस्तक लिखने लगे। वे मुंबई में बड़े हुए और वहीं उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। वे पेशे से चिकित्सक हैं। वे वेद पुराण से जुड़े विषयों पर लेख और पुस्तक का लेखन करते रहे।

UP सरकार करेगी 100 दिन के एजेंडे पर काम

आजम ने कहा लोकतंत्र में जो जीता वही सिकंदर होता है

धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, देशभर में लगेंगे जय श्री राम की नारे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -