एयरपोर्ट पर लगा मंच, अमित शाह ने किया संबोधित, कांग्रेस ने किया विरोध
एयरपोर्ट पर लगा मंच, अमित शाह ने किया संबोधित, कांग्रेस ने किया विरोध
Share:

पणजी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे हैं। यहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का आयोजन होना था मगर यह अपनी शुरूआत से पहले ही विवादों में घिर गई। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा एयरपोर्ट परिसर में आयोजित की जाने वाली बैठक को स्वीकृति देने के मामले में विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की अनुमति नहीं दी जाना चाहिए। जिन लोगों ने इस तरह की अनुमति दी है उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर करीब ढाई सौ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। ऐसे में एयरपोर्ट पर मंच तैयार कर लोगों को संबोधित किया गया था। यहां लाउड स्पीकर और होर्डिंग का उपयोग भी किया गया था।

कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा ने अपनी सत्ता के प्रभाव से एयरपोर्ट का गलत उपयोग किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने मर्यादा को ध्यान में नहीं रहा और सुरक्षा व्यवस्था को भी ताक पर रख दिया। उन्होंने इस मामले में जांच की अपील की है।

बीफ परिवहन के मामले में हुई हत्या को लेकर दो गिरफ्तार, भाजपा से जुड़ा है आरोपी!

महागठबंधन में दरार के संकेत, 'BJP हटाओ देश बचाओ' रैली से जदयू ने किया किनारा

झारखंड राज्यपाल ने सरकार को लौटाए महत्वपूर्ण विधेयक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -