राजस्थान में भाजपा अगला चुनाव वसुंधरा के नेतृत्व में ही लड़ेगी
राजस्थान में भाजपा अगला चुनाव वसुंधरा के नेतृत्व में ही लड़ेगी
Share:

सीकर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर से कुछ सवाल किए गए थे जिसमें अगले चुनाव में मुख्यमंत्री प्रत्याशी बदलने के बात की गई थी। ऐसे में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में ही चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी पत्रकारों से रूबरू हुए ऐसे में उनसे भी इसी तरह की बात पूछी गई।

जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है। उनका कहना था कि जिस तरह से माहौल बन रहा है उससे तो यही लग रहा है कि अगले निर्वाचन में भी भाजपा वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि ओमप्रकाश माथुर जब दिल्ली से जयपुर आ रहे थे उस दौरान उनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने इस स्वागत को उत्तरप्रदेश में लगे भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान बताया था और प्रसन्नता जताई थी। वे उत्तरप्रदेश विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद अपने गृहराज्य पहुंचे थे।

फायरिंग की घटना के बाद जोधपुर सेन्ट्रल जेल में रेड

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड में बहुत से पदों पर भर्ती

राजस्थान और नीमच में पाए जाते हैं नशेड़ी तोते, जिन्हें अफीम खाने की लत है

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -