जरीन खान को यह बात कर रही परेशान...
जरीन खान को यह बात कर रही परेशान...
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान आज अपने हॉट लुक के कारण खासी चर्चा में रहती हैं। उनका हॉट अवतार सबको पसंद आता है और उनके फैंस अक्सर उनके हॉट फोटोज का इंतजार करते रहते हैं। जरीन भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं और अपनी हॉटनेस से उनकी बेकरारी बढ़ती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बला की खूबसूरत यह अभिनेत्री आजकल किसी बात को लेकर बहुत परेशान है। 

जी, हां ये सच है कि जरीन किसी बात को लेकर परेशान है। गुरुवार को वह डिजाइनर नरेंद्र कुमार के साथ एक फैशन वीक के आॅडिशन की ज्यूरी में शामिल थीं। यह फैशन वीक मोटे मॉडल्स के लिए आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जरीन ने कहा कि आॅडिशन के राउंड देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। जरीन ने कहा कि आज मोटे लोगों के लिए इतना अच्छा प्लेटफॉर्म मिल रहा है, लेकिन यह पहले नहीं होता था। जरीन ने कहा कि एक समय उनका वजन 100 किलोग्राम का था और हर जगह उन्हें इस कारण ​शर्मिंदा होना पड़ता था। जरीन ने बताया कि स्कूली दिनों में जब वह अपने लिए कपड़े खरीदने जाती थीं, तो उनकी साइज के कपड़े आसानी से नहीं मिलते थे। जरीन ने कहा कि मैं हैरान हूं कि भारत में  मोटे लोगों को अपनी जगह बनाने में इतना ज्यादा समय क्यों लगता है, क्यों यहां मोटापे को स्वीकार नहीं किया जाता।

बता दें कि इस फैशन वीक को लक्मे आयोजित करने वाला है और यह खासतौर पर प्लस साइज के लोगों के लिए होगा। जरीन ने बताया कि उनका मानना है कि इंसान को आत्मविश्वासी होना चाहिए। वह खुद किसी की परवाह नहीं करतीं और अपने हिसाब से काम करती हैं। 

अपनी हॉटनेस के कारण छाई रहती हैं ये हॉट मॉडल

Video : इस तरह मेकअप करके रणबीर को बनाया गया संजू

song released : मौनी संग बंधी अक्षय के नैनों की डोर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -