राह चलते युवकों ने बचाया डूबती हुई लड़कियों को
राह चलते युवकों ने बचाया डूबती हुई लड़कियों को
Share:

रायसेन : यहां राह चलते तीन युवकों ने कुछ लड़कियों को नदी के गहरे पानी में डूबने से बचा लिया। जिन लड़कियों को बचाया गया, वे अपने परिवार की महिलाओं के साथ नदी में नहाने गई थी, लेकिन पैर फिसलने के कारण नदी के गहरे पानी में चली गई।

महिलाओं ने जब शोर मचाया तो राह चलते तीनों युवकों ने नदी में छलांग लगाई और डूबती हुई लड़कियों को बचा लिया। बचाई गई लड़कियों की उम्र 10 से 15 वर्ष बताई गई है। बताया गया है कि गुरूवार की सुबह पाठा मोहल्ला में रहने वाली कुछ महिलायें अपने साथ चार लड़कियों को लेकर बीना नदी के घाट पर नहाने के लिये गई थी।

यहां महिलाओं ने तो स्नान कर लिया था, लेकिन चारों लड़कियां फिसलकर गहरे पानी में जा पहुंची। यह देखकर महिलाओं ने लोगों को सहायता के लिये पुकारा तो रामकेश मरकाम, मनमोहन मरकाम और बलवीर सिंह धाकड़ नामक तीन युवकों ने तुरंत ही नदी में छलांग लगा दी और लड़कियों को नदी से बाहर निकाल लिया।

बताया गया है कि बेहोश लड़कियों को अस्पताल ले जाने के लिये जब एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी तो तीनों युवक अपनी मोटर साइकिलों पर ही उन्हें अस्पताल लेकर गये और भर्ती कराया गया। इनमें से एक लड़की की स्थिति गंभीर होने से रायसेन रैफर कर दिया गया है।

नहाने गये बच्चों की नदी में डुबने से मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -