पुलिस भर्ती में दौड़ने के बाद युवक की हुई मौत, सामने आई ये वजह
पुलिस भर्ती में दौड़ने के बाद युवक की हुई मौत, सामने आई ये वजह
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की दौड़ में सम्मिलित एक शख्स की दौड़ने के बाद जान चली गई। शख्स को सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके चलते उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, किन्तु उसे बचाया नहीं जा सका। 
 
मामले की जानकारी देते हुए रांझी थाना प्रभारी ने बताया, SAF में चल रही आरक्षक शारीरिक परीक्षा का बुधवार को तीसरा दिन है। सिवनी के खेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार गौतम (22) इसमें सम्मिलित होने के लिए जबलपुर के रांझी पहुंचे थे। लगभग 800 मीटर की दौड़ के पश्चात् अचानक नरेंद्र की सेहत खराब हो गई। वह दौड़ने के पश्चात् लेट गया, उसे सांस लेने में समस्या हो रही थी। 

वही युवक की तबीयत खराब होने पर उसे तत्काल रांझी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे विक्टोरिया रैफर किया गया, इसके बाद उसे जबलपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया। हॉस्पिटल में उपचार के चलते शख्स की मौत हो गई। युवक अपने पिता शंकर लाल गौतम के साथ परीक्षा देने आया था। वही इस घटना के बाद युवक के घर मातम पसर गया है, युवक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी या इंग्लिश आखिर किस भाषा में है रोजगार की अधिक संभावना

'OBC को गले लगाकर पीठ में छुरा घोंप देती है कांग्रेस...', कमलनाथ पर बरसे नरोत्तम मिश्रा

हिंदी या इंग्लिश आखिर किस भाषा में है रोजगार की अधिक संभावना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -