भोंपू बजाने वालों को पुलिस ने उन्हीं की भाषा में समझाया, वीडियो वायरल
भोंपू बजाने वालों को पुलिस ने उन्हीं की भाषा में समझाया, वीडियो वायरल
Share:

बीते दिनों दशहरे का पर्व था और कई जगहों पर मेला लगा था। वहीं इस दौरान लोगों के हाथ में भोंपू देखने को मिला। जी हाँ, सड़क पर चल रहे कई लोग इस भोंपू के जरिए शोर मचाते नजर आए। हालाँकि कई लोगों को भोंपू की आवाज बर्दाश्त ही नहीं होती है। भोंपू ध्वनि प्रदूषण को भी बढ़ाता है। अब भोंपू बजाने वाले लोगों के साथ पुलिस ने ऐसा काम किया जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। जी दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताया जा रहा है।

ये है दुनिया का सबसे अद्भुत परिवार, सभी सदस्यों के हाथ-पैरों में हैं 6-6 अंगुलियां

इस वीडियो में कुछ युवक दशहरा मेले के दौरान सड़क पर चलते समय भोंपू बजाते हुए पकड़े जाते हैं। वहीं पुलिस वाले भी उनको उन्हीं की भाषा में समझाना चाहते थे। ऐसे में पुलिस ने लड़कों को पकड़कर उनके कान से बिल्कुल सटाकर भोंपू बजवाने शुरू कर दिए। वीडियो में आप देख भी सकते हैं एक लड़का अपने साथी लड़के के कान के पास बिल्कुल सटाकर भोंपू बजाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है। हालाँकि इसे देख लोग पुलिस वालों की तारीफों के पूल बाँध रहे हैं।

78 साल के किसान के प्यार में दीवानी हुई 18 साल की लड़की, रचा डाली शादी

ट्विटर पर इस वीडियो को @BiharTeacherCan नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है और बजाओ भोंपू। 27 सेकेंड के इस वीडियो आप देख सकते हैं कि पुलिस के जवान भोंपू बजाते पकड़े गए लड़कों से एक दूसरे का नाम में भोंपू बजवाते हुए नजर आ रहे हैं। केवल यहीं नहीं बल्कि भोंपू बजाते पकड़े गए दो लड़कों से पुलिस ने कान पकड़वाकर उठक बैठक भी करवाया है। इसके बाद उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए छोड़ दिया जाता है।

'AC क्लास में बना सकते हैं संबंध', इस ट्रैन में मिल रही खास सुविधा!

डॉक्टर की पर्ची देख दीवाने हुए लोग, आपको भी नहीं होगा हैंडराइटिंग पर यकीन

37 लाख रुपये आया एक दिन का बिजली बिल, उड़े महिला के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -