लोकप्रियता के शिखर पर अब भी कायम हैं पीएम मोदी, दूसरे स्थान पर हैं एम एस धोनी- सर्वे
लोकप्रियता के शिखर पर अब भी कायम हैं पीएम मोदी, दूसरे स्थान पर हैं एम एस धोनी- सर्वे
Share:

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर भले ही कयासों का दौर चल रहा हो, किन्तु वह अब भी दुनिया में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली शख्सियतों में दूसरे नंबर पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले में शीर्ष पर हैं। भले ही 38 साल के धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हों, किन्तु उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 

इस साल आईसीसी विश्वकप के बाद से ही धोनी क्रिकेट मैदान से दूर हैं, किन्तु देश में सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले पुरूषों की फेहरिस्त में उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। 'यूगव' के सर्वेक्षण के मुताबिक, पीएम मोदी के बाद देश में धोनी सर्वाधिक पसंद की जाने वाली हस्तियों में दूसरे स्थान पर हैं। इस सर्वेक्षण में 41 देशों से लगभग 42,000 लोगों ने अपने मत दिये और देश में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले पुरूषों और महिलाओं के दो वर्गों में अपने अपने चुनाव किए। सर्वेक्षण के मुताबिक, वर्ष 2019 में पीएम मोदी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने और सराहनीय शख्सियतों में नंबर एक पर हैं, जिन्हे 15.66 फीसद वोट मिले हैं, जबकि महिला वर्ग में स्टार मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम शीर्ष पर हैं।

पुरूष वर्ग में पीएम मोदी के बाद 8.58 फीसद वोटों के साथ धोनी हैं। इसके बाद रतन टाटा (8.02 फीसदी), बराक ओबामा(7.36 फीसदी) और बिल गेट्स (6.96 फीसदी) शामिल हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सूची में सातवें स्थान पर हैं, जिनका वोट प्रतिशत 4.46 है। विराट से आगे छठे नंबर पर सचिन तेंदुलकर 5.81 प्रतिशत हैं। वहीं महिला वर्ग में मैरीकॉम (10.36 फीसदी) टॉप पर हैं। वह विश्व की शीर्ष 25 महिलाओं में इकलौती भारतीय हैं।

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व पीएम के साथ मारपीट, अफसर ने फेंक कर मारा गिलास

मध्य प्रदेश: दलित बच्चियों की हत्या मामले में प्रियंका का बयान, सीएम कमलनाथ से कही ये बात

मानेसर के मारुती प्लांट से हरियाणा चुनाव का बिगुल फूकेंगी कांग्रेस, बेरोज़गारी होगा प्रमुख मुद्दा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -