इस कोट को पहनते ही गायब हो जाएंगे आप...जानिए क्या है इसका नाम
इस कोट को पहनते ही गायब हो जाएंगे आप...जानिए क्या है इसका नाम
Share:

आपने 'मिस्टर इंडिया' मूवी तो देखी होगी जिसमें लीड हीरो एक खास घड़ी पहनकर गायब हो जाता है और लोग उसे देख नहीं सकते। उस वक़्त तो ये बात महज कल्पना भर ही थी लेकिन वक़्त के साथ तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी हैं कि अब एक ऐसा कोट तैयार भी किया जा चुका है जो पलक झपकते ही आपको अदृश्य करेगा। ये कारनामा कर दिखाया है कुछ छात्रों ने जो चीन में रहते हैं। इस कारनामे के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे है। 

जानें क्या है मामला: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार InvisDefense कोट ने 27 नवंबर को एक रचनात्मक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया था। ये आम कोट से बहुत अलग है जिसे Huawei Technologies Co द्वारा चीन स्नातकोत्तर नवाचार और अभ्यास प्रतियोगिताओं में शामिल भी कर दिया गया था। इनविसडिफेंस कोट दिन में अपने सरफेस पर छलावरण पैटर्न तैयार करता है जिससे कैमरे इसे पहनने वाले को नहीं पहचान सकते। रात में, ये इन्फ्रारेड कैमरे को भ्रमित करने के लिए तापमान-पता लगाने वाले मॉड्यूल के साथ गड़बड़ कर सकता है।

इसे तैयार किया है एक PHD के छात्र ने जिसका नाम वी हुई बताया जा रहा है। उसने कहा है कि इसका सबसे कॉम्प्लिकेटेड हिस्सा छलावरण पैटर्न था। खबरों का कहना है कि इसे सैकड़ों परीक्षणों के उपरांत इस प्रतियोगिता में उतारा गया है। इसका शुरुआती मूल्य CNY 500 (लगभग 6,000 रुपये) बताया जा रहा है। InvisDefense कोट का इस्तेमाल युद्ध के मैदान में ड्रोन-रोधी युद्ध या मानव-मशीन टकराव में किया जा सकता है। फिलहाल अभी ये शुरूआती स्टेज में ही है। 

अब लगेगी GOOGLPAY से लेकर PHONEPE तक UPI पेमेंट्स की लिमिट

GOODBYE 2022 ! सस्ता होने के बाद भी और ज्यादा कम दाम में मिल रहा APPLE का ये नया स्मार्टफोन

आ रहा है सबसे सस्ता 5G Smartphone, यहाँ जानिए कीमत से लेकर फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -