आपने नहीं देखा होगा दीपिका-रणवीर की शादी का ये वीडियो, देखकर रो पड़े करण जौहर
आपने नहीं देखा होगा दीपिका-रणवीर की शादी का ये वीडियो, देखकर रो पड़े करण जौहर
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। कपल की एक झलक देखने को प्रशंसक तब बेताब थे। शादी होने के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर मैरिज फोटोज पोस्ट की थीं। मगर प्रशंसक हमेशा से ही उनकी शादी की और फुटेज या फोटोज देखना मैनिफेस्ट करते थे। अब कॉफी विद करण सीजन 8 में प्रशंसकों की ये डिमांड पूरी हो गई है। शादी के 5 वर्ष और 11 वर्ष के रिलेशनशिप के बाद दीपवीर ने प्रशंसकों को सरप्राइज किया है।

टॉक शो में दीपिका-रणवीर की शादी का अनसीन वीडियो दिखाया गया। प्यार, सेलिब्रेशन तथा इमोशन से भरा ये वीडियो देखकर प्रशंसक भावुक हो रहे हैं। प्रशंसक ही नहीं टॉक शो के होस्ट करण जौहर भी दीपिका-रणवीर का वेडिंग वीडियो देख इमोशनल हुए। उनकी आंखों में आंसू थे। करण कपल के गले लगकर रोने लगे। शो में करण का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि वो इस वक़्त सिंगल हैं। वो भी चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में कोई ऐसा हो जिसके साथ वो ऐसा खूबसूरत बॉन्ड शेयर कर सकें।

अपने दिल का हाल बताते हुए करण जौहर इमोशनल भी हुए। करण जौहर ने कहा कि उन्हें पार्टनर ना होने की कमी खलती है। तब दीपिका ने करण को हौसला देकर समझाया। वही बात करें, दीपवीर के वेडिंग वीडियो की तो, ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। दीपिका की खूबसूरती पर प्रशंसक फिदा हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने कहा कि शादी के बाद उन्हें कंप्लीट होने की फीलिंग आई। वेडिंग वीडियो में रणवीर जिस प्रकार से दीपिका से शादी करने पर गर्व जताते हैं वो देख प्रशंसक खुश हैं। कपल के पेरेंट्स का रिएक्शन भी वीडियो में दिखाया गया है। शादी के दिन दुल्हन दीपिका की एक झलक देखने के लिए रणवीर बहुत उत्साहित थे। उनकी सिंधी और कोंकणी रीति रिवाजों से शादी हुई थी। दोनों हैप्पली मैरिड कपल हैं।

रणवीर सिंह ने बताया दीपिका पादुकोण को कैसे किया था प्रपोज? रो पड़ी थी एक्ट्रेस

इजरायल दूतावास पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत, बोलीं- 'आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं'

जब ऐश्वर्या राय के लिए करीना कपूर को फिल्म से निकाल दिया था बाहर, एक्ट्रेस ने खाई थी ये कसम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -