'आप खुद देखिए उनकी हालत क्या है..', स्वामी प्रसाद पर जमकर बरसीं बेबी रानी मौर्य
'आप खुद देखिए उनकी हालत क्या है..', स्वामी प्रसाद पर जमकर बरसीं बेबी रानी मौर्य
Share:

लखनऊ: योगी कैबिनेट में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में जाने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने स्वामी प्रसाद को अवसरवादी करार देते हुए कहा कि मौर्य अवसरवादी थे और बस अवसर खोजने के लिए आए थे। आप खुद देखिए कि उनकी क्या हालत है।

योगी कैबिनेट में मंत्री बनी आगरा की MLA बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मैं खुद जाटव समाज से आती हूं। भाजपा ने एक दलित को आगे रखकर महापौर, गवर्नर, कैबिनेट मंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ता का सम्मान किया है। उनको क्रम के अनुसार उन्हें आगे भी बढ़ाया है। भाजपा में बने रहने वालों का हमेशा से ही सम्मान हुआ है। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा को छोड़कर सपा में अपना भविष्य तलाशने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को क्या मिला, आप खुद देख लीजिए। 

बेबी रानी मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद अब कहीं के नहीं हैं। यह वही स्वामी प्रसाद मौर्य हैं जो कि भाजपा के साथ RSS को भी बर्बाद करने के दावे कर रहे थे। अब लगता है कि वह नया ठिकाना तलाशेंगे। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव शुरू होने से एन पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने कुछ साथियों के साथ भाजपा का साथ छोडकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था।

'भाजपा के सत्ता में आने के पीछे सपा और मुसलमान जिम्मेदार..', मायावती का बड़ा बयान

ममता बनर्जी का बेतुका तर्क- बीरभूम हिंसा के लिए केंद्र सरकार पर मढ़ दिए आरोप

पंजाब जीतने के बाद AAP के हौसले बुलंद, अब राजस्थान ने भाजपा-कांग्रेस को देगी टक्कर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -