योगी आदित्यनाथ के नाम दर्ज हुआ बड़ा राजनितिक रिकॉर्ड, मुलायम-मायावती-अखिलेश सब रह गए पीछे
योगी आदित्यनाथ के नाम दर्ज हुआ बड़ा राजनितिक रिकॉर्ड, मुलायम-मायावती-अखिलेश सब रह गए पीछे
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक CM रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस के डॉ. सम्पूर्णानंद के नाम दर्ज था। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को सीएम के रूप में यूपी की कमान अपने हाथों में ली थी, इसके बाद से वह लगातार राज्य के मुखिया बने हुए हैं। CM के तौर पर योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल 5 साल और 347 दिन का हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस के डॉ. संपूर्णानंद 5 वर्ष और 345 दिन इस पद पर रहे थे। संपूर्णानंद यूपी के दूसरे CM थे। उन्होंने 28 दिसंबर 1954 से लेकर 7 दिसंबर 1960 तक मुख्यमंत्री पद संभाला था।

गौर करने वाली बात यह भी है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के इस राजनितिक रिकॉर्ड ने कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के सभी मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व सीएम चौधरी चरण सिंह, नारायण दत्त तिवारी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं के कार्यकाल भी योगी आदित्यनाथ के आगे छोटे नज़र आ रहे हैं। यही नहीं, यूपी में 4 बार CM रहीं मायावती और 3 बार इस पद पर रहे मुलायम सिंह यादव भी इस रिकॉर्ड में योगी आदित्यनाथ से काफी पीछे हैं। 

बता दें कि, योगी आदित्यनाथ यूपी के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल है, जिनके नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनी है। इससे पहले एनडी तिवारी की अगुवाई में साल 1985 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। वहीं, यूपी से उत्तराखंड अलग होने के बाद से देखें तो योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले CM हैं, जो लगातार दूसरी बार इस पद पर काबिज हुए हैं। बता दें कि, यूपी की सियसत में ऐसा माना जाता था कि जो भी CM नोएडा दौरे पर जाता है, उसकी कुर्सी चली जाती है। इसी मिथक के कारण, मायावती से लेकर अखिलेश यादव तक CM पद पर रहते हुए कभी भी नोएडा नहीं गए। हालाँकि अपने 5 वर्ष और 347 दिनों के कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ ने लगभग 25 बार नोएडा का दौरा किया। कुर्सी जाने की बात तो दूर मिथकों को तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ दोबारा CM बने हैं।

'BBC को मानना ही होगा भारत का कानून..', ब्रिटिश विदेश मंत्री को एस जयशंकर की दो टूक

'हमने खुद ही कम सीटों पर...', विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

अब रूस पिएगा भारत की शराब, बैन के कारण रूसी मार्केट से गायब हुई इंग्लिश व्हिस्की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -