'हमने खुद ही कम सीटों पर...', विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
'हमने खुद ही कम सीटों पर...', विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे
Share:

अगरतला: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रारंभिक रुझानों में भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर बढ़त बनाकर चल रहा है, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है। हालाँकि, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन ने यहां भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए 16 सीटों बढ़त ले रखी है। इसके बाद तीसरे नंबर पर 11 सीटों के साथ टिपरा मोथा पार्टी (TMP) है।

वहीं, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सीएम माणिक साहा के आवास पर मिठाइयां बंटना शुरू हो गया है, क्योंकि पार्टी एक बार फिर सत्ता का स्वाद चखने के लिए तैयार है। यहां भाजपा गठबंधन 60 में से 34 सीटों पर आगे है। भाजपा के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सामने आए रुझानों पर कहा है कि, हम तीनों राज्यों में सरकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मेघालय में हमारी 8 सीटें आ रही है। त्रिपुरा और नागालैंड में सत्ता में वापसी हो रही है। इससे स्पष्ट है कि लोगों ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह की नीतियों पर विश्वास जताया किया है।

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने त्रिपुरा के सामने आए अब तक के नतीज़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, त्रिपुरा में हमने खुद ही काफी कम सीट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि, हमने सोचा था कि गठबंधन से हमें बहुमत मिल सकता है। जब फाइनल रिजल्ट आएंगे तो देखेंगे कि कहां हमें बहुमत मिलता है और कहां हमारी सरकार नहीं बनती।

तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में पस्त कांग्रेस को महाराष्ट्र से मिली राहत, एक सीट पर दर्ज की जीत

नागालैंड-त्रिपुरा में जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, रुझानों में मिला बहुमत

शराब घोटाले में सिसोदिया की गिरफ़्तारी को 'सहानुभूति' में बदलने की कोशिश, AAP ने बनाया मास्टरप्लान

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -