अब रूस पिएगा भारत की शराब, बैन के कारण रूसी मार्केट से गायब हुई इंग्लिश व्हिस्की
अब रूस पिएगा भारत की शराब, बैन के कारण रूसी मार्केट से गायब हुई इंग्लिश व्हिस्की
Share:

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच बीते 1 साल से जारी जंग के कारण कई पश्चिमी देशों ने रूस में शराब की बिक्री बंद कर दी है। इससे रूस की 70 हजार से ज्यादा शराब दुकानों और लगभग 20 हजार बार की बिक्री पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अब हालाँकि रूस के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। अब, भारतीय कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स रूस में अपनी शराब बेचने वाली है।

दरअसल, भारतीय कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (ABD) ने मंगलवार (28 फरवरी) को घोषणा की है कि रूस की वोदका बनाने वाली कंपनी अल्कोहल साइबेरियन ग्रुप (ASG) एबीडी के दो ब्रांड बेचेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में रूसी अखबार कोमर्सेंट के हवाले से बताया गया है कि पश्चिमी देशों के ब्रांड द्वारा सप्लाई बंद करने के बाद खाली हुए बाजार को भारतीय कंपनी भरने जा रही है। बड़ी बात यह है कि ABD ने अब से पहले कभी भी रूस में शराब नहीं बेची है, हालाँकि यह 20 से ज्यादा देशों को शराब निर्यात करती है।

बता दें कि, भारतीय कंपनी ABD ने फरवरी में अपनी शराब रूस में भेजना आरम्भ किया था। ABD और रूसी कंपनी अल्कोहल साइबेरियन ग्रुप के बीच शराब बिक्री को लेकर 2 वर्षों के लिए अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के तहत रूसी कंपनी अक्टूबर 2025 तक भारतीय कंपनी की शराब बेचेगी। हालाँकि, शराब कितनी बेची जानी है, इसको लेकर दोनों कंपनियों ने अपने सौदे को सार्वजनिक नहीं किया है। बता दें कि, भारतीय ABD विश्व की तीसरी सबसे लोकप्रिय व्हिस्की, ‘ऑफिसर्स चॉइस’ का उत्पादन करती है। बताया जा रहा है कि रूस में स्कॉच माल्ट और इंडियन ग्रेन स्पिरिट से निर्मित ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू व्हिस्की की 0.75 लीटर की बोतल की कीमत 1,000 से 1,200 रूबल (1000-1320 रुपए) के बीच होगी। वहीं, स्टर्लिंग रिजर्व प्रीमियम ब्लेंड का दाम प्रति बोतल 1,100 से 1,500 रूबल (1100-1650 रुपए) के बीच रहेगा।

बता दें कि इंग्लैंड सहित अन्य पश्चिमी देशों द्वारा शराब की आपूर्ति बंद करने के बाद बोतलबंद व्हिस्की का वर्ष 2022 में आयात आधा रह गया था। जॉनी वॉकर, जैक डेनियल, बुशमिल्स, जिम बीम और व्हाइट हॉर्स समेत कुछ ब्रांडों को सप्लाई की इजाजत थी। इससे कुछ हद तक मार्केट में शराब उतरी थी। NielsenIQ के आँकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 के पहले नौ महीनों में 36 नए स्थानीय व्हिस्की ब्रांड रूस के बाजार में नज़र आए।

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर, बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा

निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी ने उठाया बड़ा कदम

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में SC ने बनाई एक्सपर्ट कमिटी, 2 माह में जांच रिपोर्ट दाखिल करेगी SEBI

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -