किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर बोले योगेंद्र यादव- 'पता नहीं था'
किसान आंदोलन: टिकरी बॉर्डर पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर बोले योगेंद्र यादव- 'पता नहीं था'
Share:

नई दिल्ली: टीकरी बॉर्डर पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने और इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की चुप्पी पर सवाल उठने के बाद सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर सफाई दी है। इस दौरान किसान आंदोलन की अगुवाई करने वालों में से एक ऐक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा को महिला प्रदर्शनकारी से आंदोलनस्थल पर बलात्कार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। प्रेस वार्ता में पीड़िता के पिता भी उपस्थित थे। 

बता दें कि आरोप लगाया जा रहा है कि किसान नेताओं को इस बारे में जानकारी थी, किन्तु उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया। बता दें कि 26 वर्षीय युवती की कोरोना से मौत हो चुकी है। पीड़िता के पिता ने आंदोलन स्थल पर बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामले को लेकर पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि किसान सोशल आर्मी से संबंधित आरोपी 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल से ट्रेन में उसके साथ आए थे। 

यात्रा के दौरान युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और टीकरी सीमा पर पहुंचने पर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात को पीड़िता को कोरोना वायरस के उपचार के लिए बहादुरगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। अपनी शिकायत में पीड़िता के पिता ने मुख्य आरोपी अनिल मलिक और अनूप सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनकी बेटी का किडनैप करने की कोशिश भी की थी। अन्य आरोपी अंकुश सांगवान, कविता, जगदीश बरार और योगिता हैं।

CM शिवराज ने दी देशवासियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बधाई

इंडिया इंक पर कोविड संकटका पड़ रहा प्रभाव: इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च

IRDAI द्वारा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस पर 30 लाख का जुर्माना लगाने के बाद एसबीआई स्टॉक ट्रेड में आई कमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -