CM शिवराज ने दी देशवासियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बधाई
CM शिवराज ने दी देशवासियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बधाई
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण घातक होता चला जा रहा है। ऐसे में कई दिवस और जयंतियां भी मनाई जा रही हैं। अब आज यानी 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस है और इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी नागरिकों को बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उसमे लिखा है- ''राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी नागरिकों को बधाई देता हूं, पूर्व प्रधानमंत्री स्व। अटल बिहारी वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में आज ही के दिन भारतीय सेना ने राजस्थान के पोखरण टेस्ट रेंज में शक्ति-1 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।

इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। इस ऐतिहासिक पल पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनायें।'' इसी के साथ मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ''भारत द्वारा पोखरण में दूसरा सफल,परमाणु परीक्षण करने के उपलक्ष में मनाए ‌जाने वाले "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस" पर भारतीय वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई, यह परीक्षण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।''

आप सभी को हम यह भी बता दें कि 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' सम्पूर्ण भारत में 11 मई को मनाया जाता है, शैक्षणिक संस्थान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित संस्थान इसे भारत की प्रौद्योगीकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के लिये मनाते हैं। इसी के साथ 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' हमारी ताकत, कमज़ोरियों, लक्ष्य के विचार मंथन के लिये मनाया जाता है। ऐसा होने से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमें देश की दशा और दिशा का सही ज्ञान हो सके। जी दरअसल साल 1998 में 11 मई के दिन ही भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था, यह परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

'इस्लाम को रियायत मिलने से फ्रांस को खतरा...', सैनिकों का राष्ट्रपति को खुला खत

उत्तराखंड में एक बार फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, सामने आए इतने केस

टीवी के 'राम' गुरमीत ने खोला कोविड हॉस्पिटल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -