ये रिश्ता क्या कहलाता है के हजार एपिसोड पुरे होने पर केक पर लिखवाया 'थू थू थू'
ये रिश्ता क्या कहलाता है के हजार एपिसोड पुरे होने पर केक पर लिखवाया 'थू थू थू'
Share:

 टेलीविजन का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की लीड पेयर कायरा यानी कार्तिक और नायरा के शो में हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं। इसी खुशी में शो की स्टार कास्ट ने खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया। टीम ने सेट पर जाे केक मंगाया था उसमें कायरा की जोड़ी को बुरी नजर से बचाने के लिए थू-थू-थू लिखा हुआ था। शो में कार्तिक का किरदार मोहसिन खान और नायरा का रोल शिवांगी जोशी निभा रही हैं| 11 साल से बार बार चल रहा शो : टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत 12 जनवरी 2009 को हुई थी। तब से लेकर अब तक शो के करीब 2200 से एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। इन दिनों शो में कार्तिक और नायरा की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। । 

जानकारी के लिए बता दें की शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है शुरुआत में एक युवा जोड़े, अक्षरा और नैतिक सिंघानिया की कहानी थी, जो उदयपुर में मारवाड़ी संयुक्त परिवार में रहते थे। कहानी एक विवाहित जोड़े के रूप में समायोजन के मुद्दों के माध्यम से, युवा बच्चों के माता-पिता के रूप में, और वे एक-दूसरे से प्यार करना सीखते हैं क्योंकि उनके विस्तारित परिवार परिपक्व होते हैं। अब कहानी नायरा और कार्तिक गोयनका पर एक युवा मोड़ के साथ नायरा के माता-पिता के समान यात्रा का सामना कर रही है

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है। यह स्टार प्लस पर 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ। इसके अलावा इसका पहला प्रसारण 12 जनवरी 2009 को हुआ था। यह धारावाहिक एक परंपरागत विवाह में प्यार को दर्शाता है। इसका निर्माण राजन शाही व डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस ने किया है। 13 जनवरी 2012 को इसने सफलता पूर्वक 800 एपिसोड पूरे कर लिए थे। 11 सितम्बर 2019 को इस धारावाहिक ने 3000 एपिसोड पूरे कर लिए थे। एपिसोड की गणना के आधार पर यह भारत में प्रसारित होने वाला सबसे लम्बा हिंदी धारावाहिक हैं। इसके साथ ही यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला टीवी धारावाहिक है। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने शेफाली बग्गा से कही अपनी दिल की बात, बोले- 'काफी अच्छी...'

उर्फी जावेद ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ब्रा, बिकिनी को छोड़ बनाया नया लुक

Naagin 4: 11 साल बाद फिर से सायंतनी घोष के साथ नजर आ रहे हैं ये एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -