यशवर्धन कुमार सिन्हा बने नए मुख्य सूचना आयुक्त
यशवर्धन कुमार सिन्हा बने नए मुख्य सूचना आयुक्त
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यानी शनिवार को सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ दिलवाई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में यशवर्धन कुमार सिन्हा को पद की शपथ दिलवाई है।

कोरोना काल के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी भी शामिल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक यशवर्धन कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार उदय महुरकर, पूर्व श्रम सचिव हीरा लाल समारिया और पूर्व उप नियंत्रक और महालेखा परीक्षक सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त बनाया गया है।

वैसे आप जानते ही होंगे कि बीते 26 अगस्त को बिमल जुल्का की सेवानिवृति हो गई और उसके बाद ही यह पद खाली था। ऐसे में अब यशवर्धन कुमार सिन्हा नए मुख्य सूचना आयुक्त बन चुके हैं। वहीं माहुरकर, समारिया और पुन्हानी के शामिल होने से सूचना आयुक्त की ताकत बढ़ जाएगी। वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा ने 1 जनवरी, 2019 को आयोग में सूचना आयुक्त का पद संभाला था और वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग में भी रह चुके हैं।

ट्रांसजेंडर्स के सपोर्ट में अक्षय कुमार ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

बेटियों ने इमोशनल पोस्ट लिखकर दी कमल हासन को जन्मदिन की बधाई

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ बाजार में इस स्मार्टफोन ने दी दस्तक, जानिए क्या है खासियत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -